लेक्चरर-कोच भर्ती परीक्षा की 10 विषयों के लिए आंसर की जारी कर दी गई हैं; उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इसके लिए प्रमाणिक किताबों से सबूत संलग्न करना अनिवार्य है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर और कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के लिए समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संगीत, चित्रकला, उर्दू, पंजाबी, कृषि, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान और राजस्थानी विषयों की मॉडल उत्तर-कुंजियाँ जारी कर दी हैं। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
The Rajasthan Public Service Commission has released the model answer keys for the School Lecturer and Coach (Secondary Education Department) Examination-2025 for the subjects of Sociology, Economics, Music, Drawing, Urdu, Punjabi, Agriculture, Public Administration, Home Science, and Rajasthani. Detailed information regarding this is available on the Commission’s website.
मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ आज से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Chief Controller of Examinations Ashutosh Gupta stated that if any candidate has objections regarding these model answer keys, they may submit their objections online—along with the prescribed fee—starting today until midnight on July 3, 2026. Objections must be submitted in the same sequence as the model question papers available on the Commission’s website. The model question papers for the examination are available on the Commission’s website.
बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं होगा
मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Model question papers are available on the Commission’s website. Objections can be submitted only in accordance with the sequence of these model question papers. It is mandatory to attach supporting evidence from standard and authentic books with each objection. Objections submitted without supporting evidence will not be considered.
आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता।
Only the candidates themselves can file an objection. No other person can be involved in this.
फीस और पेमेंट की प्रोसेस
प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है।
अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।
The objection fee is ₹100 per question (plus service charges). Candidates should log in to the SSO portal, select the Recruitment Portal, and submit their objections by clicking on the ‘Question Objection’ link.
भुगतान ई-मित्र या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
फीस रिफंड का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी।
Payment can be made via e-Mitra or the recruitment portal’s payment gateway. There is no provision for a fee refund. Objections submitted without the fee will not be accepted. Objections will be accepted only online; objections sent via other modes (such as email or post) will be rejected.
आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक 3 जुलाई की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।
यहां करें कॉन्टेक्ट
Objections can be submitted only once. The link will remain active until midnight on July 3, after which it will be disabled. Candidates are advised to submit their objections in a timely manner. Contact here.
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
RPSC स्कूल प्राध्यापक/ School Lecture भर्ती परीक्षा 2025 की विभिन्न विषयों (Sociology, Economics, Music, Drawing, Urdu, Punjabi, Agriculture, Public Administration, Home Science and Rajasthani) की ऑफिशियल आंसर-की जारी कर दी गई है परीक्षार्थी नीचे दी गई ऑफिशल वेबसाइट से संबंधित विषय की उत्तर कुंजी व प्रश्न पेपर डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें
1st Grade Official Answer key Link
https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
1st Grade Teacher Exam MQP Link
https://rpsc.rajasthan.gov.in/quespapers
