28 जुलाई को होगा एग्जाम, इम्प्रूवमेंट वाले भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट विद्यार्थिंयो की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
The process for submitting the List of Candidates (LOC) for the Class 12 supplementary examination of the 2025-26 academic session has commenced for regular and private students under the Central Board of Secondary Education (CBSE).
सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को हर विषय के लिए 320 रुपए फीस देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है, वहीं एग्जाम 28 जुलाई को होगा। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे।
To appear for the supplementary examination, candidates must pay a fee of ₹320 per subject. The deadline for online applications is July 8, and the exam is scheduled for July 28. Students wishing to improve their marks in any subject may also apply during this period.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- स्कूल मैनेजमेंट परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सप्लीमेंट्री देने वाले स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
According to Dr. Sanyam Bhardwaj, the Board’s Controller of Examinations, school managements will be able to submit online applications for students appearing for supplementary exams via the ‘Pariksha Sangam’ portal.
जिन स्टूडेंट्स ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में रेगुलर स्टूडेंट्स के रुप में परीक्षा दी और उनके कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री आई है, वे स्कूल से संपर्क करें।
Students who appeared for the examination as regular students in the 2025-26 academic session and have been placed in the compartment or supplementary category should contact their school.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026
साथ ही स्कूलों को भी ऐसे विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा की सूचना देनी होगी। स्कूलों को एलओसी में सप्लीमेंट्री देने वाले विद्यार्थियों का नाम सबमिट करना होगा।
Additionally, schools will have to inform such students about the supplementary examination. Schools must submit the names of students appearing for the supplementary exam in the List of Candidates (LOC).
बतादें, बीते 13 मई को बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया था। पूरक परीक्षा 28 जुलाई को होगी। एक दिन में ही साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स संकाय के 90 विषयों की परीक्षा होगी। इन विषयों की सूची अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
It is worth noting that the Board released the Class 12 results on May 13. The supplementary examination will be held on July 28. Exams for 90 subjects across the Science, Arts, and Commerce streams will be conducted in a single day. The list of these subjects is available on the official website.