सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी,RPSC ने 4037 पद बढ़ाए
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब ये भर्ती 10 हजार 537 पदों पर होगी।
The Rajasthan Public Service Commission has increased the number of vacancies for the Senior Teacher (Secondary Education Department) Recruitment-2025 by 4,037. The recruitment will now be conducted for a total of 10,537 posts.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जुलाई माह में होगा एग्जाम
सीनियर टीचर भर्ती के लिए 12 से 18 जुलाई तक एग्जाम होगा। इसमें 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा साइंस में 2260 पद पर वैकेंसी है।
The examination for the recruitment of senior teachers will be held from July 12 to July 18. More than 1.2 million candidates have applied for this recruitment drive. Among the available positions, the highest number of vacancies—2,260—is in the Science stream.
ये है परीक्षा की समय सारणी
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में अलग-अलग विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
For the Senior Teacher recruitment examination, the subject-specific tests have been divided into four groups (A, B, C, and D). Social Science falls under Group A. Candidates in this group will take the General Knowledge exam on July 12 from 10:00 AM to 12:00 PM, followed by the Social Science exam from 3:00 PM to 5:30 PM.
ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट है।
Hindi is included in Group B. Candidates for this subject will take the General Knowledge exam on July 13 from 10:00 AM to 12:00 PM. The Hindi exam will be held from 3:00 PM to 5:30 PM. Science and Sanskrit are the subjects in Group C.
इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
Candidates for all these subjects will take the General Knowledge exam on July 14 from 10:00 AM to 12:00 PM. This will be followed by the Science exam from 3:00 PM to 5:30 PM. On July 15, the exam for Sanskrit candidates will be held from 10:00 AM to 12:30 PM.
ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Mathematics, English, Urdu, Punjabi, Sindhi, and Gujarati have been included in Group-D. Candidates for all these subjects will take the General Knowledge examination on July 16 from 10:00 AM to 12:00 PM. Subsequently, the examination for Mathematics candidates will be held from 3:00 PM to 5:30 PM.
17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
On July 17, the examination for English candidates will be held from 10:00 AM to 12:30 PM, and for Urdu candidates from 3:00 PM to 5:30 PM. On July 18, the examination for Punjabi candidates will take place from 10:00 AM to 12:30 PM, and for Sindhi and Gujarati candidates from 3:00 PM to 5:30 PM.
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024, नई नियुक्ति से भरेंगे सेकंड ग्रेड के 1711 पद, 26 जून तक भरने होंगे मंडल के विकल्प
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1711 अभ्यर्थियों को नए शिक्षा सत्र, जुलाई में नियुक्ति मिलने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों से मंडल आवंटन के लिए ऑनलाइन प्राथमिकता विकल्प मांगे हैं। अभ्यर्थियों को 26 जून रात 8 बजे तक अपनी पसंद के मंडलों के विकल्प ऑनलाइन भरने होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय तक विकल्प प्रस्तुत नहीं करता है तो विभाग उसे किसी भी मंडल में आवंटित करने के लिए स्वतंत्र होगा।
The 1,711 candidates selected in the Senior Teacher Recruitment-2024 are likely to receive their appointments in the new academic session starting in July. The Directorate of Secondary Education has invited online preference submissions from the selected candidates for divisional allocation. Candidates must submit their preferred divisions online by 8:00 PM on June 26. According to the order issued by Director of Secondary Education Sitaram Jat, if a candidate fails to submit their preferences within the stipulated time, the department will be free to allocate them to any division.
मंडल आवंटन के बाद संबंधित मंडलों द्वारा मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें रिक्त पदों के अनुसार स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से वरिष्ठ अध्यापकों की कमी बनी हुई है। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक लंबे समय से नहीं होने के कारण वर्तमान में सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 48 हजार से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं।
Following the allocation of zones, the respective zones will conduct counseling based on merit, during which schools will be assigned according to the available vacancies. There has been a long-standing shortage of Senior Teachers in the state’s government schools. Currently, over 48,000 posts for Second Grade teachers are reported to be vacant, primarily because the Departmental Promotion Committee (DPC) has not met for a long time to facilitate promotions from the Third Grade to the Senior Teacher level.
यदि किसी अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त नहीं होता है तो वह निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के नाम प्रार्थना पत्र तथा स्वहस्ताक्षरित आधार कार्ड की प्रति ई-मेल के माध्यम से भेजकर मोबाइल नंबर में संशोधन करवा सकता है।
If a candidate does not receive the OTP on their registered mobile number, they can have the mobile number updated by sending an application addressed to the Director, Secondary Education, Bikaner, along with a self-attested copy of their Aadhaar card, via e-mail.
