Re NEET यूजी एग्जाम रिजल्ट जारी

11.21 लाख अभ्यर्थी पास, पंजाब-हरियाणा के परीक्षार्थियों ने मारी बाजी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने Re-NEET UG 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Re-NEET UG 2026 Result” या “NEET UG 2026 Score Card” पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

The National Testing Agency (NTA) has released the Re-NEET UG 2026 results. Candidates can check their results by visiting the official website.

कुल 11.21 लाख कैंडिडेट्स रीएग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए हैं। छात्राओं का पास पर्सेंट छात्रों से बेहतर रहा है। इस बार 138 उम्‍मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्‍यादा स्‍कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्‍ता आर हरियाणा के पांशुल बंसल 715 नंबर के साथ कंबाइंड टॉपर बने हैं।

A total of 11.21 lakh candidates have qualified in the re-examination. The pass percentage of female candidates has been better than that of male candidates. This time, 138 candidates scored more than 690 out of 720. Aryan Gupta from Punjab and Panshul Bansal from Haryana have emerged as joint toppers with a score of 715.

Oplus_16908288

सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in या https://examinationservices.nic.in/ResultoService26/Ntnt/Login पर जाएं।

फिर होमपेज पर “Re-NEET UG 2026 Result” या “NEET UG 2026 Score Card” लिंक पर क्लिक करें।

अभ्यर्थी अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin/Captcha दर्ज करें।

सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

MCC (AIQ) काउंसलिंग – 15% ऑल इंडिया कोटा सीटें, AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ESIC और Deemed Universities की सीटें।
राज्य कोटा काउंसलिंग – प्रत्येक राज्य की 85% सरकारी मेडिकल सीटें और अधिकांश निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें।

MCC (AIQ) Counseling – 15% All India Quota seats; seats in AIIMS, JIPMER, Central Universities, ESIC, and Deemed Universities. State Quota Counseling – 85% of government medical seats in each state and seats in most private medical colleges.

Oplus_16908288

NEET 2026 स्कोरकार्ड

Admit Card

Class 10 मार्कशीट

Class 12 मार्कशीट

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

Category Certificate (यदि लागू हो)

EWS/PwD Certificate (यदि लागू हो)

Domicile Certificate (राज्य कोटा हेतु)

जनरल, ईडब्ल्यूएस के लिए

रजिस्ट्रेशन फीस : 1,000 रुपए

सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट : 10,000 रुपए

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए

रजिस्ट्रेशन फीस : 500 रुपए

सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट : 5,000 रुपए

डीम्ड यूनिवर्सिटीज (सभी कैटेगरी)

रजिस्ट्रेशन फीस : 5,000 रुपए

सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट : 2,00,000 रुपए

री-NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में हुई। इस एग्जाम के लिए 22 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद उसे रद्द कर दिया गया और री-एग्जाम कराया गया।

The NEET UG 2026 exam was conducted on June 21, 2026 (Sunday). The exam took place in offline (OMR-based) mode from 2:00 PM to 5:15 PM. A total of 22 lakh students had registered for this exam. Previously, the NEET UG 2026 exam was held on May 3, but it was cancelled following a paper leak controversy, and a re-examination was conducted.

देश के 551 शहरों में हुआ था परीक्षा का आयोजन

Re-NEET यूजी 2026 भारत के 551 शहरों में 5,440 एग्जाम सेंटर पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। इसके तहत C – 17 परिवहन विमान और Mi – 17 हेलिकॉप्टर के जरिये नीट पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए।

The Re-NEET UG 2026 was conducted across 5,440 exam centers in 551 cities in India and at 14 centers abroad. For the first time, the assistance of the Indian Air Force was enlisted to ensure the security of the question papers; under this initiative, NEET papers were transported to the examination centers using C-17 transport aircraft and Mi-17 helicopters.

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top