जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 में प्रवेश प्रक्रिया (2027-28) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
सभी जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अतः वर्तमान में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत बालक बालिकाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
The admission process for Class 6 has commenced across all Jawahar Navodaya Vidyalayas; therefore, students currently studying in Class 5 can apply online.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेंगे
परीक्षा तिथि : 28 नवंबर परिणाम की घोषणा: मार्च / अप्रैल (संभावित)
प्रवेश के लिए पात्रता /शैक्षणिक योग्यता
विद्यार्थी वर्तमान सत्र (2026-27) में 5वीं कक्षा में अध्यनरत रहा हो और उसने तीसरी, चौथी तथा पाँचवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से उत्तीर्ण की हो
The student must be studying in Class 5 during the current academic session (2026-27) and must have passed Classes 3, 4, and 5 from a recognized school.
आयु सीमा
कक्षा 6 में प्रवेश हेतु छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच का होना चाहिए
निवास स्थान
अभ्यर्थी उसी जिले का निवासी होना चाहिए जहाँ स्थित नवोदय विद्यालय में वह प्रवेश लेना चाहता है
The candidate must be a resident of the same district where the Navodaya Vidyalaya they wish to join is located.

आवेदन प्रक्रिया
प्रवेश हेतु अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाएं और आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
दस्तावेज
विद्यार्थी का फोटो,
माता-पिता के हस्ताक्षर,
छात्र के हस्ताक्षर
फॉर्म सबमिशन
फॉर्म जमा करने से पहले सारी जानकारी जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में सत्र 2027-28 में कक्षा VIth में प्रवेश लेने हेतु वर्ष-2026 में आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए नीचे दिए गए लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन (अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2026)
प्रकिया
- “Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28)” वाले ऑप्शन से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भरें।
- “Click here to View Prospectus” वाले ऑप्शन चयन परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं दिशानिर्देश पढ़ें।
प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
