RPSC Letest Update

13 भर्तियों की इंटरव्यू डेट्स घोषित की,आवेदन फार्म में संशोधन व विड्रो का मौका भी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 13 विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के इन्टरव्यू की डेट घोषित कर दी है। ये इन्टरव्यू 17 अगस्त से शुरू होंगे और 25 अगस्त तक चलेंगे।

The Rajasthan Public Service Commission (RPSC) has announced the interview dates for recruitment to 13 different posts. These interviews will begin on August 17 and continue until August 25.

साथ ही विभिन्न भर्तियों के आवेदन फार्म में संशोधन व बिना योग्यता आवेदन फार्म भरने पर विड्रो का मौका भी दिया है। इसके अलावा जूनियर लीगल ऑफिसर की मॉडल आंसर-की भी जारी की है।

Additionally, an opportunity has been provided to modify application forms for various recruitment drives and to withdraw applications submitted without meeting the eligibility criteria. Furthermore, the model answer key for the Junior Legal Officer post has also been released.

चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 13 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया। साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।

The interview schedule for recruitment to 13 different Assistant Professor posts across the Department of Medical Education and the Department of College Education has been announced. Candidates must appear for the interview with a recent passport-sized color photograph of themselves, an original photo-identity card (clearly showing their latest photograph), and all original certificates along with photocopies.

🖋️सहायक आचार्य (​चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती (सहायक आचार्य – 2024)

2, ​रेडियोडायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक

3, ​न्यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी): 21 अगस्त 2026

4, ​न्यूरो सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी): 24 व 25 अगस्त 2026

5, सुपर स्पेशियलिटी– ​नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, यूरोलॉजी और ब्रॉड स्पेशियलिटी – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियो थैरेपी: 24 अगस्त 2026

6, सुपर स्पेशियलिटी– ​सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, और पीडियाट्रिक सर्जरी: 25 अगस्त 2026

7, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025:

8, ​जूलॉजी: 20 व 21 अगस्त 2026

9, ​होम साइंस: 20 अगस्त 2026

10 , ​फिलॉसफी (अंतिम चरण): 20 अगस्त 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षा के आवेदन फार्म में संशोधन व फार्म विड्रो का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे।

The Rajasthan Public Service Commission has provided an opportunity to modify or withdraw application forms for various recruitment examinations. Candidates will be able to make modifications online to details other than their name, father’s name, photograph, date of birth, and gender.

​सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा- 2025 – सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी {गृह विभाग ग्रुप-1) परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है।

Assistant Director and Senior Scientific Officer Examination-2025 – An opportunity has been provided to make online corrections—other than the candidate’s name, father’s name, photograph, date of birth, and gender—in the Assistant Director and Senior Scientific Officer (Home Department Group-1) Examination-2025.

सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी( डीएनए डिवीजन, सेरोलॉजी, नारकोटिक्स, बायोलॉजी एंड केमिस्ट्री डिविजन) के पदों केलिए परीक्षा का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक सीबीआरटी मोड़ में किया जाना प्रस्तावित है।

The examination for the posts of Assistant Director (DNA Division) and Senior Scientific Officer (DNA Division, Serology, Narcotics, Biology, and Chemistry Divisions) is proposed to be conducted in CBRT mode from October 13 to October 15, 2026.

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा।

आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा अहर्ता न होने पर भी उसे विड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को बाद में काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा।
Submitting an application based on false or incorrect information and failing to withdraw it despite lacking the requisite qualifications constitutes a punishable offense under Section 217 of the Bharatiya Nyaya Sanhita. Furthermore, if such a candidate is subsequently found ineligible during counseling, eligibility verification, or the interview, they will be debarred from recruitment examinations for a period of one year.

अतः ऐसे अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है।

Therefore, such candidates may withdraw their online applications. To do so, they can log in to the SSO portal, select the Recruitment Portal, navigate to the ‘My Recruitment’ section, and click the ‘Withdraw’ button available next to the relevant examination.

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जूनियर लीगल ऑफिसर (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा – 2025 के प्रश्न पत्र- प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

The model answer keys for Papers I, II, III, and IV of the Junior Legal Officer (Jaipur Development Authority) Examination – 2025, conducted by the Rajasthan Public Service Commission, have been released on the Commission’s website. Detailed information regarding this is available on the Commission’s website.

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 12 से 14 अगस्त 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

According to the Commission’s Controller of Examinations, if any candidate has objections regarding these model answer keys, they may register their objections online—along with the prescribed fee—between August 12 and August 14, 2026, up to 12:00 midnight.

अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक कर प्रति प्रश्न 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान कर प्रमाणिक स्रोतों (मानक पुस्तकों) के साथ आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

Candidates can submit objections online—supported by authentic sources (standard books)—by visiting the recruitment section via the SSO portal, clicking on the ‘Question Objection’ link, and paying a fee of ₹100 per question (plus applicable service charges).

आयोग की ओर से शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी।

There is no provision for the refund of fees by the Commission. Objections will not be accepted without the requisite fee. Objections must be submitted online only; objections sent via any other mode will not be accepted. Objections will be accepted only once.

ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 14 अगस्त रात 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top