College Admission 2026-27

राजस्थान के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का ऑनलाइन कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी।

The Rajasthan College Education Commissionerate has released the online admission schedule for undergraduate first semester admissions for the 2026-27 academic year. The admission process for all state colleges in the state will begin on May 1st.

कॉलेज प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि 19 मई तक आवेदन सत्यापन किया जाएगा। 20 मई को अंतिम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी।

Students will be able to apply online for admission to the first year of college until May 15, while application verification will be completed by May 19. The final preference and waiting list will be released on May 20.

ई-मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित है। प्रथम प्रवेश सूची 27 मई और 29 मई को वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन होगा।

The last date for depositing fees on e-Mitra is May 25. The first admission list will be released on May 27, and class determination and subject allocation will be done on May 29.

श्रेणीवार रिक्त सीटों के लिए आवेदन 29 मई से 4 जून तक होंगे और 15 जून को सूची जारी की जाएगी। डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए प्रवेश सूची 22 जून को जारी होगी, जबकि स्नातक प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

Applications for category-wise vacant seats will be accepted from May 29 to June 4, and the list will be released on June 15. The admission list for defaulting students will be released on June 22, while undergraduate first-semester teaching will commence on July 1, 2026.

1 मई 2026 – ऑनलाइन आवेदन शुरू
15 मई 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
19 मई 2026 – आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि
20 मई 2026 – अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची जारी
25 मई 2026 – शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि
27 मई 2026 – प्रथम प्रवेश सूची जारी
29 मई 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन

29 मई 2026 – आवेदन शुरू
4 जून 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
6 जून 2026 – सत्यापन की अंतिम तिथि
8 जून 2026 – रिक्त सीटों की सूची जारी
11 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि
15 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
16 जून 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन

16 जून 2026 – वरीयता सूची जारी
20 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा अंतिम तिथि
22 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
1 जुलाई 2026 – शिक्षण कार्य प्रारंभ

राजस्थान राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में स्नातक (B.A/B.SC/B.COM) पार्ट प्रथम (Semester Ist) में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन प्रवेश से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है कॉलेज आयोग की ऑफिशियल https://hte.rajasthan.gov.in/HTE/30981 पर जाकर कर अपने प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले राजस्थान के सरकारी कॉलेज में प्रवेश शुरू हो गया है। वहीं, राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट 1 महीने पहले ही आ चुका है। इसमें करीब 9 लाख स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Admissions to government colleges in Rajasthan have begun before the CBSE 12th board results are announced. Meanwhile, the Rajasthan Board 12th results were released a month ago. Nearly 900,000 students passed.

राजस्थान के सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए 1 मई से 15 मई आवेदन करने का समय रखा गया है। आवेदन करने की जानकारी विभाग की साइट व कॉलेजों में पहुंच गई है। उसके अनुसार कॉलेजों में तैयारी शुरू हो गई है।

The application deadline for admission to government colleges in Rajasthan is May 1st to May 15th. Information regarding application has been posted on the department’s website and in colleges. Preparations have begun accordingly.

स्टूडेंट्स 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद कॉलेज स्तर पर अन्य तरह के सर्टिफिकेट का वरीफिकेशन होगा। फिर 27 मई तक अंतिम मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। आवेदन करते समय पूरे दस्तावेज साथ लेकर बैठे। जैसे जाति प्रमाण पत्र, बोनस के लिए प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, महिलाओं से जुड़े अन्य दस्तावेज साथ लेकर आवेदन करें। ताकि कोई कमी नहीं रहे।

Students will be able to apply online until May 15th. After that, other certificates will be verified at the college level. The final merit list will then be published by May 27th. Bring all the necessary documents with you when applying, including caste certificates, bonus certificates, disability certificates, and other documents related to women. Ensure there are no shortcomings.

इसके बाद आयुक्तायलय के स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश मिलेगा। आखिरी में वैरिफिकेशन के बाद ई-मित्र के जरिए फीस जमा होगा। जून के महीने में कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को समय पर आवेदन करना चाहिए। अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।

After this, online admission will be granted at the Commissionerate level. After final verification, fees will be deposited through e-Mitra. The college admission process is expected to be completed in June. Students should apply on time and not wait for the deadline.

स्टूडेंट्स आवेदन में मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी सही दर्ज करें। इससे आपको जानकारी मिलती रहे। अवार्ड सर्टिफिकेट हो या छात्रवृति की जानकारी। उसी नंबर व मेल आइडी पर मिलेंगी। आयुक्तालय से सीधे जानकारी उसी मोबाइल व मेल पर आती है।

Students should enter their mobile number and email address correctly in their application. This will ensure you receive information on all matters, whether it’s an award certificate or scholarship information. They will be sent to the same number and email address. Information directly from the Commissionerate is sent to the same mobile number and email address.

सीबीएसई का रिजल्ट आने से पहले प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। संभावना है कि जल्दी सीबीएसई का रिजल्ट भी आ जाएगा। अभी 15 मई तक समय है। उससे पहले रिजल्ट आ जाएगा। फिर भी सीबीएसई का रिजल आने के देरी होती तो एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ सकती है।

The admission process has begun before the CBSE results are announced. It’s likely that the CBSE results will be released soon. There’s still time until May 15th. The results will be released before then. However, if the CBSE results are delayed, the application deadline for admission may be extended.

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top