एसआई भर्ती 2021

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे।

All candidates who applied for the SI Recruitment-2021 re-examination, scheduled for September 20, 2026, will be eligible to appear for the exam.

एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक सभी कैंडिडेट्स को फिर से आवेदन फार्म अपडेट करना होगा। इसके लिए लास्ट डेट 22 जुलाई रखी गई है। पूर्व में अपडेट कर चुके कैंडिडेट्स को दोबारा संशोधन की जरूरत नहीं होगी।

All candidates wishing to appear for the exam must update their application forms. The deadline for this is July 22. Candidates who have already updated their details do not need to make any further revisions.

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया।

It is worth noting that 797,000 candidates had applied for this recruitment exam. A total of 383,097 candidates had appeared for the previous exam. When the decision was made to re-conduct the exam after its cancellation, the opportunity was given only to those who had appeared for the initial exam.

री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया।

These 3.83 lakh candidates were given the opportunity to correct and update their previously submitted application forms for the re-examination. However, only 1.53 lakh showed interest, while 2.30 lakh opted out.

आयोग के अनुसार आवेदन अपडेट करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। इसके बाद आवेदन में संशोधन कर स्वघोषणा पत्र स्वीकार करते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

According to the Commission, candidates must complete the KYC process within their One-Time Registration (OTR) before updating their application. This entails the mandatory uploading of a live photograph, thumb impression, and signature. Subsequently, after modifying the application and accepting the self-declaration, candidates must verify the submission using an OTP sent to their registered mobile number. Failure to complete this process will result in the application not being accepted.

कैंडिडेट्स एसएसओ आईडी से लॉगिन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन अपडेट कर सकते हैं। जिनका ओटीआर नई एसएसओ आईडी में माइग्रेट हो चुका है, वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकेंगे। यदि आवेदन ट्रांसफर में तकनीकी समस्या आती है तो कैंडिडेट्स 15 जुलाई तक आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Candidates can log in using their SSO ID, navigate to the ‘My Recruitment’ section, and update their applications. Those whose OTR (One Time Registration) data has been migrated to the new SSO ID will be able to use the ‘Fetch Application Form’ option. In the event of any technical issues during the application transfer, candidates can lodge a complaint on the Commission’s candidate grievance portal by July 15.

Oplus_16908288

परीक्षा का सिलेबस भी 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार रहेगा। आवेदन में केवल मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर ही बदले जा सकेंगे। आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा।

The exam syllabus will also be in accordance with the press note issued on May 22, 2026. Only the mobile number, e-mail ID, correspondence address, live photo, thumb impression, and signature can be modified in the application. No changes will be permitted regarding core details such as age, educational qualifications, and reservation status.

यह निर्णय राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के 2 जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। आयोग ने कहा है कि 2021 भर्ती के सभी कैंडिडेट्स को फिलहाल अनंतिम रूप से री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

This decision has been taken following the interim order dated July 2, 2026, issued by the Jaipur Bench of the Rajasthan High Court. The Commission has stated that all candidates from the 2021 recruitment drive have been provisionally permitted to appear for the re-examination.

हालांकि, ओटीआर में उपयोग किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के उपयोग की सहमति देकर ओटीपी सत्यापन के साथ आवेदन फाइनल सब्मिट करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

However, it will be mandatory to finally submit the application via OTP verification, while also consenting to the use of the photograph, signature, and thumb impression used in the OTR. Applications from candidates who fail to do so will not be accepted.

  1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है।

Former RPSC member and his son and daughter arrested—Former RPSC member Ramuram Raika, along with his son Devesh Raika and daughter Shobha Raika, were arrested in connection with the Sub-Inspector (SI) Recruitment-2021 paper leak case. Devesh Raika and Shobha Raika have been granted bail. Ramuram Raika was appointed as an RPSC member on July 4, 2018, during the tenure of the then BJP government (led by Vasundhara Raje). He served as a member until July 4, 2022. Ramuram Raika remains in jail.

  1. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था।

Ramuram Raika had obtained the paper from Babulal Katara: Babulal Katara, the suspended RPSC member arrested in the senior teacher paper leak case, was also involved in the SI recruitment paper leak. Ramuram Raika had informed the SOG that he had procured the paper from Babulal Katara for his son and daughter.

  1. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था।

Former CM Gehlot’s PSO also arrested: The SOG had also arrested Rajkumar Yadav—the Personal Security Officer (PSO) of former CM Ashok Gehlot—and his son, Bharat Yadav. Rajkumar Yadav had purchased the exam paper for his son and subsequently sold it to his milkman as well. The accused, Rajkumar, was apprehended on August 8, 2025.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ और उसके बेटे को भी पेपर लीक में पकड़ा गया था।

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin?ru=RECRUITMENT के माध्यम से स्वयं की एसएसओ आईडी में recruitment portal में edit application option पर जाकर पुनः आवेदन करना होगा

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top