38.47% स्टूडेंट्स पूरी तरह पास हुए, टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जयपुर स्थित माधव सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने मार्च-मई 2026 सत्र की क्लास 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया।
On Thursday, Rajasthan’s Education Minister Madan Dilawar announced the results for the Class 10 and 12 examinations of the Rajasthan State Open School (RSOS) for the March-May 2026 session at the Madhav Auditorium in Jaipur.
रिजल्ट जारी करने के साथ ही उन्होंने दोनों क्लासों के राज्य स्तरीय टॉपर्स से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Along with releasing the results, he spoke over the phone with the state-level toppers from both classes to congratulate them and extend his best wishes for their future.
इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं को मिलाकर कुल 84,966 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 32,689 विद्यार्थी पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं का संयुक्त परीक्षा परिणाम 38.47 प्रतिशत रहा। वहीं, 52,277 स्टूडेंट्स आंशिक पास घोषित किए गए हैं।
A total of 84,966 students across classes 10 and 12 registered for the examination this year. Of these, 32,689 students passed. The combined pass percentage for both classes stood at 38.47 percent. Meanwhile, 52,277 students were declared ‘partially passed’.
ओपन स्कूल प्रणाली में स्टूडेंट्स को फेल घोषित नहीं किया जाता, बल्कि जिन विषयों में वे सफल नहीं हो पाते उन्हें पांच साल तक दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है।
In the open school system, students are not declared failed; instead, they are given the opportunity to retake the exams for the subjects they did not pass, for a period of up to five years.
पिछले साल में कक्षा 10वीं में 43,666 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 16,153 स्टूडेंट्स सफल रहे और परीक्षा परिणाम 36.99 प्रतिशत रहा था। वहीं, 27,513 विद्यार्थियों को आंशिक पास घोषित किया गया। दूसरी ओर कक्षा 12वीं में 41,300 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 16,536 विद्यार्थी पास हुए। इस क्लास का परिणाम 40.03 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि 24,764 स्टूडेंट्स आंशिक पास रहे।
Last year, 43,666 students appeared for the Class 10 examination. Of these, 16,153 students were successful, resulting in a pass percentage of 36.99%, while 27,513 students were declared ‘partially pass’. Meanwhile, 41,300 students took the Class 12 examination, with 16,536 passing; the pass percentage for this class was recorded at 40.03%, and 24,764 students were declared ‘partially pass’.
परिणाम यहां देखें
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने उच्च माध्यमिक (कक्षा 12) एवं माध्यमिक (कक्षा 10) मार्च-मई परीक्षा-2026 (23 अप्रैल से 14 एवं 20 मई तक आयोजित) का परिणाम घोषित कर दिया है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपना परीक्षा परिणाम देखें
परिणाम के लिए बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/singleresult/ पर क्लिक करें
ऊपर दिए गए लिंक में अपना Enrollment No एवं DOB भरकर “Search Result” ऑप्शन से देखें परीक्षा परिणाम।
10वीं में परीक्षार्थी बने टॉपर
कक्षा 10वीं में ब्यावर जिले की छात्रा सोनू रेगर ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर महिला वर्ग में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, पाली जिले के यशवर्धन राठौड़ ने 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य स्तर पर दूसरा स्थान महिला वर्ग में डूंगरपुर की करीना सालवी को 88.6 प्रतिशत अंक के साथ मिला। वहीं, पुरुष वर्ग में उदयपुर के काव्य पटेल को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान मिला।
12वीं में ये परीक्षार्थी बने टॉपर
12वीं में झुंझुनूं के करण ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में डूंगरपुर की प्रियांशी जालोदर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।
दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा के विश्वजीत सिंह चौहान रहे, जिन्होंने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महिला वर्ग में पाली की मनस्वी ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
टॉपर परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन
शिक्षा मंत्री दिलावर ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 11 हजार रुपए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
Education Minister Dilawar announced that students securing the first position at the state level in Classes 10 and 12 will be awarded a prize of ₹21,000, while those securing the second position will receive a prize of ₹11,000. At the district level, students securing the first position will be given an incentive amount of ₹11,000, and those securing the second position will receive ₹5,100.
समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा व्हाट्सएप नंबर
RSOS इस साल एक नई पहल भी शुरू करने जा रहा है। विद्यार्थियों की समस्याओं और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए जल्द ही एक समर्पित वॉट्सएप नंबर जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र सीधे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से संपर्क कर सकेंगे और आवेदन, दस्तावेज, निरस्तीकरण तथा अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े सवालों का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को ई-मित्र केंद्रों या अन्य माध्यमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
RSOS is also launching a new initiative this year. A dedicated WhatsApp number will soon be released to address students’ queries and concerns. Through this, students will be able to contact the Rajasthan State Open School directly and get answers regarding applications, documents, cancellations, and other procedures. This will eliminate the need for students to rely on e-Mitra centers or other such channels.