944 बीएड कॉलेजों में नया सत्र जुलाई से, ऑनलाइन काउंसलिंग अगले सप्ताह
राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होगा। पीटीईटी-2026 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा की नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेशभर में बीएड की करीब 1.07 लाख सीटों पर प्रवेश ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से दिए जाएंगे।
The new academic session for the state’s 944 B.Ed. colleges will commence in July. The results for PTET-2026 were declared on Thursday. While releasing the results, Vardhman Mahaveer Open University—the nodal agency for the examination—stated that admissions to approximately 1.07 lakh B.Ed. seats across the state would be conducted through online counseling.
काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है।
पीटीईटी की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन विकल्प भरने होंगे, जिसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्यभर के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश इसी प्रक्रिया के जरिए होंगे।
Colleges will be allotted to candidates based on the PTET merit list. Candidates must deposit the prescribed fee and submit their choices online, after which the seat allotment process will commence. Admissions to private and government B.Ed. colleges across the state will be conducted through this process.
मेरिट सूची में कार्तिक कुमार गर्ग (भरतपुर) और जयप्रकाश बिस्सू (चूरू) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों को 600 में से 509 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर मनोज नागदा (उदयपुर) रहे, जिन्हें 508 अंक मिले, जबकि तीसरे स्थान पर युवराज (नागौर) रहे, जिन्हें 507 अंक प्राप्त हुए।
Kartik Kumar Garg (Bharatpur) and Jaiprakash Bissu (Churu) have jointly secured the first position in the merit list. Both scored 509 out of 600 marks. Manoj Nagda (Udaipur) stood second with 508 marks, while Yuvraj (Nagaur) secured the third position with 507 marks.
गौरतलब है कि पीटीईटी-2026 परीक्षा 14 जून को आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेशभर से 1 लाख 7 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी सफल अभ्यर्थियों की निगाहें काउंसलिंग कार्यक्रम और कॉलेज आवंटन प्रक्रिया पर टिकी हैं।
It is noteworthy that the PTET-2026 examination was held on June 14, with 107,500 candidates from across the state participating. Now, all successful candidates have their eyes set on the counseling schedule and the college allotment process.
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET)-2026 (02 वर्षीय बीएड कोर्स हेतु प्रवेश परीक्षा) का परिणाम/स्कोर कार्ड अभ्यर्थीं नीचे दिए गए लिंक से देखें
- अभ्यर्थी सर्वप्रथम ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- फिर “PTET 02 Year Course (B.ED)” के “Click Here For Result” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना Roll Number एवं DOB या Candidate’s Name, Father’s Name, Mother’s Name & DOB तथा Captcha भरकर “Proceed” ऑप्शन से देखें परीक्षा परिणाम