RPSC की शिकायतें ईमेल पर नहीं, पोर्टल पर दर्ज कराएं

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर बने ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित अफसर तक पहुंचती हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने सभी अभ्यर्थियों (कैंडिडेट्स) से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें ईमेल या अन्य माध्यमों के बजाय ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण हो सके।

Complaints filed on the Grievance Portal, located on the Rajasthan Public Service Commission (RPSC) website, reach the concerned officer directly. Commission Secretary Ram Niwas Mehta has appealed to all candidates to submit their complaints through the Grievance Portal, rather than email or other means, so that they can be resolved promptly.

वर्तमान में कई अभ्यर्थी (कैंडिडेट्स) अपनी शिकायतें आयोग की फीडबैक ईमेल आईडी (feedback .rpsc@rajasthan.gov.in) पर भेज रहे हैं। इसके अलावा, आयोग के अलग-अलग विभागों की ईमेल आईडी पर भी अभ्यर्थियों द्वारा शिकायतें भेजी जा रही हैं।

Currently, many candidates are submitting their complaints to the Commission’s feedback email address (feedback.rpsc@rajasthan.gov.in). Additionally, complaints are also being sent to the email addresses of various departments within the Commission.

इन अलग-अलग ईमेल पर शिकायतें आने की वजह से आयोग को यह समझने और तय करने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है कि कौन सी शिकायत किस विभाग की है। शिकायतों को अलग-अलग छांटने के इस काम के कारण मूल शिकायतों के समाधान में काफी देरी हो जाती है।

Due to these different email addresses, it takes the Commission significant time to understand and determine which complaints relate to which department. This process of sorting through complaints significantly delays the resolution of the original complaints.

तय ग्रीवेंस पोर्टल के अलावा किसी अन्य तरीके, प्रार्थना पत्र या ईमेल से आने वाली शिकायतें सही फॉर्मेट में नहीं होती हैं, इसलिए उनके निपटारे में बहुत समय लगता है। दूसरी ओर, ग्रीवेंस पोर्टल पूरी तरह से व्यवस्थित (स्ट्रक्चर्ड) है, जिससे यहां दर्ज की गई शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहुँच जाती है। इसीलिए, अपनी शिकायतों के समय पर और जल्द समाधान के लिए केवल और केवल ‘कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल’ का ही इस्तेमाल करें।

Complaints received through other methods, such as applications or emails, are not in the correct format and therefore take longer to resolve. On the other hand, the Grievance Portal is well structured, so complaints filed here reach the relevant officer directly. Therefore, for timely and prompt resolution of your complaints, use only the Candidate Grievance Portal.

आयोग के जॉइंट डायरेक्टर (IT) योगेश कुमार ने बताया- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थियों की समस्याओं और शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए अपने ऑनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम (कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल) को अपडेट कर दिया है।

The Commission’s Joint Director (IT) Yogesh Kumar said, “The Rajasthan Public Service Commission (RPSC) has updated its online grievance redressal system (Candidate Grievance Portal) for quick resolution of problems and complaints of candidates.”

अब यदि अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR), आरपीएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया (Application Process) या किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आ रही है, तो इसके समाधान के लिए उन्हें अपनी शिकायत केवल आयोग के ‘कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल’ पर ही तय प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करानी होगी।

Now, if candidates are facing any problem related to One Time Registration (OTR), any recruitment exam of RPSC, application process or any other technical issue, then for redressal, they will have to register their complaint only on the ‘Candidate Grievance Portal’ of the Commission as per the prescribed procedure.

ओटीआर (OTR) आधारितः अगर समस्या किसी परीक्षा से जुड़ी नहीं है, बल्कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के तकनीकी कारणों या प्रोफाइल में सुधार (संशोधन) से संबंधित है, तो इस विकल्प को चुनें।

OTR Based: If the issue is not related to any exam but related to technical reasons of One Time Registration (OTR) or correction (modification) in profile, then choose this option.

अगर समस्या किसी विशेष परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा फॉर्म से जुड़ी है, तो आपको इस विकल्प को चुनना होगा।

If the problem is related to a particular exam, admit card or exam form, then you have to choose this option.

सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल’ के लिंक पर क्लिक करें।

First of all, visit the official website of Rajasthan Public Service Commission (RPSC) and click on the link of ‘Candidate Grievance Portal’.

पोर्टल पर अपनी समस्या के प्रकार के अनुसार ‘ओटीआर (OTR)’ या ‘एप्लिकेशन आईडी (Application ID)’ का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना संबंधित नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके ‘Validate & Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें।

On the portal, select the ‘OTR’ or ‘Application ID’ option depending on your issue type. Then, enter your ID and mobile number and click ‘Validate & Send OTP.’ Enter the OTP received on your mobile number and the captcha code displayed on the screen and submit.

सफलतापूर्वक लॉग-इन होने के बाद, आपको अपनी समस्या के अनुसार ‘ग्रीवेंस कैटेगरी’ और ‘ग्रीवेंस सब-कैटेगरी’ का चुनाव करना होगा।

After successful login, you will have to select the ‘Grievance Category’ and ‘Grievance Sub-Category’ as per your problem.

इसके बाद ‘ग्रीवेंस डिटेल’ वाले बॉक्स में कम से कम 30 अक्षरों (Characters) में अपनी समस्या को साफ-साफ लिखें। यदि आपके पास शिकायत से जुड़ा कोई वजनानेन (Drooही है जो जो गीतीगार (DDC) कोई दस्तावेज (Proof) है, तो उसे पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट (अधिकतम साइज 2 MB) में अपलोड करें। अंत में ‘Submit Grievance’ पर क्लिक करें।

Next, clearly describe your complaint in at least 30 characters in the ‘Grievance Details’ box. If you have any proof of your complaint, upload it in PDF format (maximum size 2 MB). Finally, click ‘Submit Grievance’.

शिकायत दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी कभी भी पोर्टल के होम पेज पर जा सकते हैं। वहाँ ऊपर दाईं ओर (Top Right) दिए गए ‘View Existing Grievance Status’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना ग्रीवेंस नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करते ही आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति (Status) या आयोग का जवाब (Reply) स्क्रीन पर दिख जाएगा।

After filing a complaint, candidates can visit the portal’s home page at any time. Click the ‘View Existing Grievance Status’ button on the top right. Enter your grievance number, mobile number, and captcha code and submit. The status of your complaint or the Commission’s reply will be displayed on the screen.

आरटीआई (RTI) के लिए यह पोर्टल नहीं है: सूचना के अधिकार (RTI) के तहत किए जाने वाले आवेदन इस पोर्टल पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उसके लिए पहले से तय निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का ही पालन करें।

This portal is not for RTI applications: Applications under the Right to Information (RTI) Act will not be accepted on this portal. Please follow the established legal process.

विभागों की ईमेल आईडी केवल आंतरिक काम के लिए: आयोग के अलग-अलग विभागों की ईमेल आईडी केवल आंतरिक सरकारी कामकाज, विभागीय तालमेल और आधिकारिक पत्र-व्यवहार (Official Correspondence) के लिए तय हैं।

Email IDs of Departments for Internal Work Only: Email IDs of different departments of the Commission are fixed only for internal government work, departmental coordination and official correspondence.

गोपनीय तरीके से दें संवेदनशील सूचनाः यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की गोपनीयता, पवित्रता या परीक्षा प्रक्रिया को नुकसान पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों (जैसे-नकल गिरोह या पेपर लीक) के बारे में कोई जानकारी देना चाहता है, तो वह आयोग कार्यालय को पूरी तरह गोपनीय तरीके से ‘पोस्टल डाक’ (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक) के जरिए सूचित कर सकता है। ऐसी सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Provide Sensitive Information Confidentially: Any person wishing to provide information about anti-social elements (such as cheating gangs or paper leaks) compromising the secrecy, sanctity, or integrity of the examination process may do so in a completely confidential manner by postal mail (Speed ​​Post/Registered Mail) to the Commission’s office. The identity of the informant will be kept strictly confidential.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top