4332 शिक्षकों के लिए आवेदन मांगे

राज्य के पीएम श्री स्कूलों में रिक्त 4332 पदों को जल्द ही भरा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन पदों पर लगने के लिए शिक्षा विभाग में ही कार्यरत शिक्षकों से 29 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्राचार्य से लेकर प्रयोगशाला सहायक तक इन स्कूलों में लगने के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिक्तियों में सबसे अधिक पद 1788 विभिन्न विषयों के व्याख्याता और 1053 वरिष्ठ अध्यापकों के हैं।

The 4,332 vacant positions in the state’s PM Shri schools will soon be filled. The Directorate of Secondary Education has invited online applications from teachers working in the education department through a portal from April 29th to 30th. Applicants from principals to laboratory assistants will be eligible to apply for these positions. The largest number of vacancies are for lecturers in various subjects, 1,788, and senior teachers, 1,053.

इच्छुक शिक्षक पीएम श्री महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को छोड़कर अतिरिक्त पीएम श्री स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। संबंधित शिक्षक ऑनलाइन आवेदन में अधिकतम पांच स्कूलों का विकल्प भर सकेंगे। प्राचार्य दो जिलों के स्कूल भर सकेंगे। जबकि वरिष्ठ अध्यापक संबंधित मंडल के दो जिले और तृतीय श्रेणी अध्यापक स्वयं के जिले के स्कूलों भर सकेंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष अनिवार्य किया गया है।

Interested teachers will be able to apply to additional PM Shri schools, except PM Shri Mahatma Gandhi English Medium Schools. The concerned teachers will be able to fill the option of a maximum of five schools in the online application. Principals will be able to fill the option of schools from two districts. Whereas senior teachers will be able to fill the option of schools from two districts of the concerned division and third class teachers will be able to fill the option of schools from their own district. Minimum experience of 5 years has been made mandatory for application.

प्राचार्य 99 पद
वाइस प्रिंसिपल 267 पद
व्याख्याता 1788 पद
सेकंड ग्रेड शिक्षक 1053 पद
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक 67 पद
शारीरिक शिक्षक 23पद
अध्यापक लेवल सेकंड 255 पद
अध्यापक लेवल वन 243 पद
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड सेकंड 75 पद
पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड तृतीय 72 पद
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 139 पद
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 155 पद
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 48 पद
प्रयोगशाला सहायक 48 पद

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top