प्री डीएलएड परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी

प्री-डीएलएड का परिणाम जारी, श्रीगंगानगर की मुस्कान टॉपर…शिक्षा मंत्री बोले- 1000 स्कूलों में शुरू करेंगे AI क्लासेज
कोटा : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा ने राजस्थान के करीब 350 बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) के कॉलेज की करीब 23000 सीटों के लिए प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (Pre D.El.Ed) परीक्षा 20 मई को आयोजित की थी.

Pre-D.El.Ed results declared; Muskan from Sri Ganganagar is the topper… Education Minister announces launch of AI classes in 1,000 schools. Kota: Vardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota, conducted the Pre-Diploma in Elementary Education (Pre-D.El.Ed) examination on May 20 for approximately 23,000 seats across nearly 350 Basic School Teaching Certificate (BSTC) colleges in Rajasthan.

इसका रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया है. इस परीक्षा में श्रीगंगानगर जिले की मुस्कान चौधरी ने टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अजमेर की चंचल वैष्णव और तीसरे पर भीलवाड़ा के त्रिलोक बैरागी रहे.


The results were released on Wednesday. Muskan Chaudhary from Sri Ganganagar district topped the examination, while Chanchal Vaishnav from Ajmer secured the second position, and Trilok Bairagi from Bhilwara stood third.

यह आए हैं टॉपर के नम्बर : प्री डीएलएड के कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक चौहान का कहना है कि मुस्कान चौधरी के 600 में से 537 अंक हैं. उनका नॉर्मलाइज स्कोर 552.6076 है. दूसरे नंबर पर चंचल वैष्णव के 528 अंक हैं. उनका नॉर्मलाइज स्कोर 551.8310 है, जबकि तीसरे स्थान पर त्रिलोक बैरागी के 525 अंक प्राप्त किए हैं,

Here are the topper’s marks: Pre-D.El.Ed. Coordinator Dr. Alok Chauhan states that Muskan Chaudhary secured 537 out of 600 marks, with a normalized score of 552.6076. Chanchal Vaishnav ranks second with 528 marks and a normalized score of 551.8310, while Trilok Bairagi holds the third spot with 525 marks.

उनका नॉर्मलाइज स्कोर 551.4906 है.
सफल विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग होगी. 23000 सीट्स बीएसटीसी की है, जिन पर परीक्षा देने वाले कैंडिडेट का चयन होना है. एक सीट के लिए करीब 20 दावेदार मैदान में होंगे और उन्हें काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलेगा. इनकी 1 जुलाई से उनकी क्लासेस भी कॉलेज में शुरू हो जाएंगी.

Their normalized score is 551.4906. Counseling will be held for the successful candidates. There are 23,000 BSTC seats to be filled by candidates who took the exam. There will be approximately 20 contenders for each seat, and admission will be granted through counseling. Their classes at the colleges will also commence on July 1st.

शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने तीनों प्रतिभागियों से फोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई भी दी है. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह 1000 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू करने वाले हैं. नई भर्तियों के सवाल पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि लगातार टीचर्स सेवानिवृत्ति होते हैं,

Education and Panchayat Raj Minister Madan Dilawar spoke with the three participants over the phone and congratulated them. Speaking to the media, Dilawar said he plans to introduce artificial intelligence education in 1,000 schools. Regarding new recruitment, Dilawar said that teachers are constantly retiring.

कुछ का देहांत हो जाता है और कुछ नए विद्यालय भी खुलते हैं. ऐसे में टीचर्स की आवश्यकता होती है. जरूरत के अनुसार ही नई भर्ती खोली जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और परीक्षा की गोपनीयता के लिए वीएमओयू की उपयोग ली गई गई तकनीक के अध्ययन को अन्य एजेंसियों को करना चाहिए. इसके अच्छे परिणाम हैं, इसीलिए सदुपयोग किया जा सकता है.

Some teachers pass away, while new schools also open; consequently, there is a need for teachers. New recruitment drives will be initiated based on requirements. Other agencies should study the technology employed by VMOU regarding artificial intelligence and the maintenance of examination confidentiality. It has yielded positive results and can be effectively utilized.

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने परीक्षा में 605242 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 497178 यानी 82.16 फीसदी ने परीक्षा दी है. पहली पारी में 248255 और दूसरी पारी में 248923 विद्यार्थी बैठे थे. परीक्षा सभी 41 जिला मुख्यालयों के साथ-साथ कुछ तहसीलों पर भी आयोजित की गई थी, इसके लिए 1774 केंद्र बनाए गए थे.

University Vice-Chancellor Prof. B.L. Verma stated that 605,242 candidates had applied for the examination, out of whom 497,178—or 82.16 percent—actually appeared for it. A total of 248,255 students took the exam in the first shift, and 248,923 in the second shift. The examination was conducted across all 41 district headquarters as well as at certain tehsil locations, with 1,774 centers established for the purpose.
प्रोफेसर बीएल वर्मा का कहना है कि जिस तरह से नीट यूजी की परीक्षा सफल रही है और सीबीएसई की परीक्षा में गलतियां महसूस की गई है, हम असमंजस की स्थिति में थे कि किस तरह से परीक्षा का आयोजन किया जाए. आशंका थी कि ये परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है, लेकिन हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों का उपयोग कर इस परीक्षा को पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ-साथ गोपनीयता से आयोजित किया है.

Professor BL Verma states that given the success of the NEET-UG exam and the errors observed in CBSE examinations, we were in a dilemma regarding how to conduct this exam. There were apprehensions that this exam might also be compromised; however, by leveraging Artificial Intelligence and other technologies, we have conducted it with complete integrity, transparency, and confidentiality.

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://predeledraj2026.com/vcnt.php के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं

परिणाम देखने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करके Roll Number एवं DOB भरकर “Proceed” पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top