बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी
राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने 24 जून बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया।
The Rajasthan government has announced recruitment for 2,005 posts across electricity corporations. Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited (RRVUNL) issued the recruitment notification on Wednesday, June 24.
इन विभागों में होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियां राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में नियुक्ति दी जाएगी।
Under this recruitment drive, appointments will be made across the five power companies: Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam, Rajasthan Rajya Vidyut Prasaran Nigam, Jaipur Vidyut Vitran Nigam, Ajmer Vidyut Vitran Nigam, and Jodhpur Vidyut Vitran Nigam.
राजस्थान विद्युत विभाग की इस भर्ती विज्ञप्ति में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। सबसे ज्यादा जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-द्वितीय के 765 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
This recruitment notification from the Rajasthan Electricity Department covers the filling of posts for Junior Engineer (JEN), Junior Accountant, and Junior Assistant. The online application process will begin in July. The highest number of vacancies—765—has been announced for the post of Junior Assistant/Commercial Assistant-II.
इस भर्ती की विस्तृत जानकारी विभाग की ऑफिशियलवेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है
बजट घोषणा के अनुरूप होगी भर्ती
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया- बजट घोषणा के अनुरूप यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
Energy Minister Hiralal Nagar stated that this recruitment process has been initiated in accordance with the budget announcement. The state government is working towards strengthening the power infrastructure while simultaneously providing employment opportunities to the youth.
आवेदन से जुड़ी जानकारी जुलाई में जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी जुलाई 2026 से ऊर्जा विभाग और बिजली निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्ध लिंक से आवेदन कर सकेंगे।
Candidates will be able to apply starting July 2026 via links available on the websites of the Energy Department and power corporations.
पिछली भर्तियों से जुड़ी जानकारी
2163 पदों की भर्ती के नियुक्ति आदेश जारी
मंत्री हीरालाल नागर ने बताया- 22 जून को तकनीशियन-तृतीय के 2163 पदों की भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी किया गया था। वहीं 24 जून को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए।
Minister Hiralal Nagar stated that the final result for the recruitment of 2,163 Technician-III posts was released on June 22, and appointment orders were issued on June 24.
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) : विधुत वितरण निगमों में Technician (Gr. III) के कुल 2163 पदों पर संयुक्त भर्ती के अन्तर्गत Group I (Electrician/Wireman/Lineman/SBA) के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun/#/pages/sm/department-page/373376/2700 में संबंधित ऑप्शन पर क्लिक कर डाॅउनलोड करें
चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। किस अभ्यर्थी को किस जगह नियुक्ति मिलेगी, इसका निर्णय काउंसलिंग से किया जाएगा।
Counseling will be conducted for the posting of selected candidates. The decision regarding the place of appointment for each candidate will be made through this counseling process.
काउंसलिंग की तारीख, स्थान और उपलब्ध पदों की जानकारी अभ्यर्थियों को अलग से भेजी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी संबंधित कार्यालय में जाकर अपनी नौकरी जॉइन कर सकेंगे।
Information regarding the date, venue, and available posts for counseling will be sent to the candidates separately. Subsequently, candidates will be able to visit the respective office to join their jobs.
वहीं 14 अभ्यर्थियों का परिणाम अस्थायी रूप से जारी किया गया है। उनके दस्तावेज की जांच पूरी होने के बाद नियुक्ति को लेकर फैसला किया जाएगा
Meanwhile, the results for 14 candidates have been released provisionally. A decision regarding their appointment will be taken after the verification of their documents is completed.
लाइनमैन से लेकर फील्ड स्टाफ तक का टोटा होगा दूर:एवीवीएनल : 539 पद भरेंगे, 3 के बजाय 1 घंटे में होगा फॉल्ट सुधार
भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से परेशान उदयपुर के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) के उदयपुर वृत्त में लंबे समय से बने स्टाफ संकट को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
There is welcome news for consumers in Udaipur who have been grappling with frequent tripping and unscheduled power outages amidst the scorching heat. The state government has initiated steps to address the long-standing staff shortage within the Udaipur circle of the Ajmer Vidyut Vitran Nigam (AVVNL).
विभागीय सूत्रों के अनुसार, डिस्कॉम में रिक्त तकनीकी पदों के आधे से अधिक पदों पर इसी वर्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में शहर (नॉन-टीएसपी) और ग्रामीण (टीएसपी) क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1,652 स्वीकृत तकनीकी पदों में से 539 पद रिक्त हैं, जो कुल पदों का 32.62 प्रतिशत है। लाइनमैन और तकनीकी सहायकों की कमी के कारण ट्रांसफार्मर जलने या लाइनों में फॉल्ट आने पर मरम्मत में औसतन 1 से 3 घंटे तक लग जाते हैं।
According to departmental sources, the recruitment process for more than half of the vacant technical posts in the DISCOM will commence this year. Currently, out of a total of 1,652 sanctioned technical posts across urban (non-TSP) and rural (TSP) areas, 539 positions are vacant, representing 32.62 percent of the total. Due to a shortage of linemen and technical assistants, repairs following transformer burnouts or line faults take an average of one to three hours.
जेईएन के 18 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नई भर्ती के बाद फील्ड में स्टाफ की उपलब्धता बढ़ने से फॉल्ट सुधार का समय घटकर आधे से एक घंटे तक रह जाने की उम्मीद है। इससे न केवल बिजली व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अघोषित कटौती की समस्या में भी कमी आएगी।
The process of filling 18 vacant Junior Engineer (JEN) posts has also been expedited. With the increased availability of field staff following the new recruitment, the time required to rectify faults is expected to drop to between half an hour and one hour. This will not only strengthen the power supply system but also reduce the incidence of unscheduled power cuts.
भर्ती में 4 से 6 माह लगेंगे, अगली गर्मियों में मिलेगी राहत
हालांकि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पूरा होने में अभी समय लगेगा। विज्ञप्ति जारी होने, परीक्षा, परिणाम, काउंसलिंग और नियुक्ति की प्रक्रिया में कम से कम 4 से 6 माह का समय लगना तय है। उधर, जिले की बिजली आपूर्ति को मजबूती देने वाले घासा के निर्माणाधीन 440 केवी जीएसएस और शहर के लिए स्वीकृत 20 नए जीएसएस भी अगले वर्ष तक ही शुरू हो पाएंगे।
However, the recruitment process will still take time to complete fully. The sequence of events—issuance of the notification, the examination, results, counseling, and final appointment—is bound to take at least four to six months. Meanwhile, the 440 kV Grid Sub-Station (GSS) under construction at Ghasa—intended to strengthen the district’s power supply—and the 20 new GSSs sanctioned for the city will also only become operational by next year.
ऐसे में मौजूदा गर्मी में उपभोक्ताओं को वर्तमान संसाधनों के सहारे ही काम चलाना होगा, लेकिन अगले वर्ष तक उदयपुर के ‘नो-कट जोन’ बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।
Under these circumstances, consumers will have to make do with existing resources during the current summer season; however, significant progress is expected by next year towards making Udaipur a ‘no-cut zone’.
जरूरी क्यों… खाली पदों से पूरे सिस्टम पर बढ़ रहा है दबाव
शुरुआती योजना में फील्ड स्तर के तकनीकी सहायकों को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब सरकार तकनीकी संवर्ग के 50% से अधिक रिक्त पद भरने की तैयारी कर रही है। खाली पदों के कारण मौजूदा बिजली ढांचे पर दबाव बढ़ गया है। नए लाइनमैन और सब-स्टेशन अटेंडेंट की नियुक्ति से स्पॉट बिलिंग, लाइनों के रखरखाव में तेजी आएगी।
Why it matters… Vacant posts are putting the entire system under strain. Field-level technical assistants were not included in the initial plan, but the government is now preparing to fill more than 50% of the vacant posts in the technical cadre. Vacancies have increased the pressure on the existing power infrastructure. The recruitment of new linemen and sub-station attendants will accelerate spot billing and line maintenance operations.
बता दें कि हाल ही में प्रदेश स्तर पर जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
It is worth noting that the recruitment process for 2,005 posts of JEN, Junior Accountant, and Junior Assistant has recently commenced at the state level.