राजस्थान में इस सेशन में भी मिलेगी बच्चों को स्कॉलरशिप,
राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 में भी राज्य सरकार की विभिन्न प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं जारी रहेंगी और पात्र विद्यार्थियों को इनका लाभ मिलेगा।
There’s good news for students in Rajasthan. The state government has announced various pre-matric and post-matric scholarships for the 2026-27 academic year, and eligible students will benefit from them.
इस बार भी विद्यार्थियों को अलग से आवेदन नहीं करना होगा, बल्कि स्कूल स्तर से ही शाला दर्पण पोर्टल के जरिए पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
This time also students will not have to apply separately, rather the entire process will be completed from the school level itself through the Shala Darpan portal.
इन योजनाओं के लिए स्कूल को शाला दर्पण पोर्टल पर 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
For these schemes, the school will have to apply on the Shala Darpan portal by July 31.
ऑनलाइन भेजने होंगे आवेदन
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को विद्यार्थियों का डेटा अपडेट कर छात्रवृत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने होंगे, ताकि समय पर राशि विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
As per the instructions of the Education Department, all government and recognized private schools will have to update the data of the students and send the scholarship proposals online, so that the amount can reach the students on time.
किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ
इन योजनाओं में प्री-मैट्रिक स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 से 10 तक छात्रवृत्ति शामिल हैं।
These schemes include scholarships for students from class 6 to 10 at the pre-matriculation level for SC, ST and OBC students.
इसके अलावा कक्षा 1 से 10 तक सफाई एवं स्वास्थ्य कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजना संचालित रहेगी। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कक्षा 9-10 के ओबीसी, एससी और एसटी विद्यार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा।
In addition, a special scholarship scheme will be implemented for children from families involved in sanitation and health work in grades 1 to 10. Under centrally sponsored schemes, OBC, SC, and ST students in grades 9-10 will also benefit.
11वीं-12वीं की स्कॉलरशिप जारी रहेगी
वहीं पोस्ट-मैट्रिक स्तर पर कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्तियां जारी रहेंगी। इसके साथ ही शहीद या दिव्यांग सैनिकों के बच्चों तथा भूतपूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं लागू रहेंगी।
At the post-matriculation level, scholarships reserved for SC, ST, OBC, Economically Backward Classes, and Extremely Backward Classes for students in grades 11-12 will continue. Special scholarship schemes will also be implemented for children of martyred or disabled soldiers and for talented daughters of former servicemen.
शिक्षा विभाग का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर रखना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस बार भी पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
The Education Department states that the objective of these schemes is to keep students from economically weaker and socially backward classes connected to education, so that they can continue their studies without any financial constraints. This time too, emphasis has been placed on making the entire process simple and transparent, so that the benefits of the schemes can reach as many eligible students as possible.
