राजस्थान बोर्ड-12वीं का रिजल्ट, कला, वाणिज्य, विज्ञान वर्ग का एक साथ जारी हुआ परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कला, वाणिज्य, विज्ञान वर्ग का परिणाम आज (31 मार्च-मंगलवार) सुबह 10 बजे घोषित किया ।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया।
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
The 12th exams ended on March 11, with 9,10,009 students registered for the exam.
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।
For the first time in the board’s history, the 12th grade results are being announced in March. The board announced the 10th grade results on March 24th. This is the first time that the 10th grade results have been released before the 12th grade results.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से चेक कर सकते हैं
12वीं साइंस में सीकर से 3 लड़कियां टॉपर,आट्र्स में जयपुर के सरकारी स्कूल की छात्रा ने टॉप किया
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की।
The Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) released the results for Class 12 Arts, Commerce, and Science at 10 a.m. on Tuesday. Education Minister Madan Dilawar announced the results.
साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। सीकर जिले से साइंस में 3 लड़कियां टॉपर रहीं।
Five joint toppers in Science achieved 99.80 percent marks. Three toppers in Arts also achieved 99.60 percent marks. A female student topped Commerce with 99.20 percent marks. Three female toppers in Science were from Sikar district.
टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है।
जोधपुर के माता का थान बापू नगर की रहने वाली मानसी जांगिड़ ने आट्र्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कार देने की घोषणा की है।
Mansi Jangid, a resident of Mata Ka Than Bapu Nagar in Jodhpur, scored 99.20 percent in Arts. The school management has announced a car for her.
सरकारी स्कूल में फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर नाचे
जयपुर के लूणियावास स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा नव्या मीणा के आट्र्स में टॉप करने पर साथी छात्राओं ने फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर डांस किया। जयपुर में जुड़वा भाइयों आयुष अग्रवाल के 97% और पियूष अग्रवाल के 96.40% मार्क्स आए हैं।
A government school danced to the Fortuner song. Navya Meena, a student at Luniyawas Government School in Jaipur, danced to the Fortuner song after she topped the arts exam. In Jaipur, twin brothers Ayush Agarwal and Piyush Agarwal scored 97% and 96.40% respectively.
रिजल्ट आने से पहले स्टूडेंट की मौत
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा नकिता को 12वीं आट्र्स में 93.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पीलिया से पीड़ित नकिता को बीकानेर एडमिट किया गया था। 20 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। नकिता के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
Nikita, a student of Government Senior Secondary School 7 KN (Sriganganagar), scored 93.80 percent in her 12th Arts. Nikita, suffering from jaundice, was admitted to Bikaner and died during treatment on March 20. Nikita’s parents are laborers.
साइंस और आट्र्स में लड़कियां आगे
साइंस और आट्र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा है। उधर, इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा।
Girls’ pass percentages are higher in Science and Arts, and boys’ pass percentages are higher in Commerce. However, this year’s pass percentage was lower than last year’s.
इस साल (2026) आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 93.64 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था।
This year (2026), the pass percentage was 97.54% for Arts, 93.64% for Commerce, and 97.52% for Science. Last year (2025), the pass percentage was 97.78% for Arts, 99.07% for Commerce, and 98.43% for Science.
पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रहा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किया गया 12वीं कला, वाणिज्य, विज्ञान वर्ग का परिणाम लगातार तीन साल से बढ़ रहा है। कोरोना काल में एग्जाम नहीं हुए और रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा था।
The Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) has released results for the 12th Arts, Commerce, and Science streams for three consecutive years. Exams were not held during the COVID-19 pandemic, and the pass percentage was over 99 percent.
सबसे कम समय में जारी किया गया रिजल्ट
इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई और सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया गया। इससे पहले अब तक सबसे कम दिनों में रिजल्ट 2022 में जारी किया था। परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई और एक जून यानि 35 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया।
This year, the 12th grade exams ended on March 11th, and the results were released in the shortest time possible. Previously, the shortest time for results was in 2022. The exams ended on April 26th, and the results were released on June 1st, a period of 35 days.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से चेक कर सकते हैं